ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना : रिटायर्ड DSP ने पहली माशूका को शादी के लिए बुलाया, फिर वरमाला डालने की जगह गमछे से घोंट दिया गला

PATNA : रिटायर्ड डीएसपी की माशूका हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिसके बाद सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड डीएसपी उत्तिम सिंह समेत जिनक

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : रिटायर्ड डीएसपी की माशूका हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिसके बाद सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड डीएसपी उत्तिम सिंह समेत जिनका भी नाम सामने आ रहा है सभी को गिरफ्तार किया जाएगा. 

जांच में यह बात सामने आई कि रिटायर्ड डीएसपी ने अपनी पहली माशूका मीना देवी को शादी करने का झांसा देकर भाई के घर पर बुलाआ और वरमाला डालने के बदले गमछा से गला घोंट दिया. लंबे समय से चल रही अनबन के बाद उत्तिम ने मीना को 5 दिसंबर के पहले कई बार फोन किया और शादी करने की बात कह अपने पास बुलाया था. 

गुरुवार को पुलिस उत्तिम सिंह की दूसरी माशूका गिरिजा देवी को उसके पति के साथ सीन रीक्रिएट कराने हाजीपुर ले गई, जहां कई राज खुले. गिरिजा के पति रामाकांत ने बताया कि 5 दिसंबर को उत्तिम सिंह अपन मीना को घर के पास बांसवारी में ले गया और अखिलेस के साथ मिलकर उसके गले में गमछा लपेटकर गला घोंट दिया. जिसके बाद मीना को मीनापुर केदार चौक के पास गंडक नदी में फेंका गया था. 

ऐसे खुला मामला

6 दिसंबर से गायब मीना देवी के बेटे ने पुलिस में लिखित शिकायत दी कि उसकी मां को रिटायर्ड डीएसपी उत्तिम सिंह ने गायब कराया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी. बेटे ने बताया कि उसकी मां से 5 दिसंबर को दोपहर में आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. उस वक्त से मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था. बेटे ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल पर मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था.

आरोपी रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं. महिला के बेटे ने बताया कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था. जिसमें महिला का नाम था. डीएसपी अक्सर महिला को फंसाने की धमकी देते थे. मां के गायब होने के बाद बेटे ने जब कमरा खंगालना शुरू किया तो उसे अलमारी से एक सीडी मिली. इसी सीडी में कुछ आवाज़ रिकार्ड हैं.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसके बाद रिटायर्ड डीएसपी की दूसरी माशूका गिरिजा देवी को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों टूट गए और पूरा राज पुलिस को बता दिया.