ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

राजधानी पटना में सुबह सवेरे ताबड़तोड़ फायरिंग, बीच बाजार शख्स के सिर में दाग दी गोलियां

PATNA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि किसी को भी राह चलते गोली मार देना उनके लिए आम बात हो गई है। पिछले कुछ दिनों मे

राजधानी पटना में सुबह सवेरे ताबड़तोड़ फायरिंग, बीच बाजार शख्स के सिर में दाग दी गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि किसी को भी राह चलते गोली मार देना उनके लिए आम बात हो गई है। पिछले कुछ दिनों में हुई फायरिंग और हत्या की घटनाओं ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बदमाशों ने सुबह सवेरे ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह चार की संख्या में आए बाइक सवार बदमाशों ने आशुतोष कुमार सिंह गोली मार दी। आशुतोष को बदमाशों ने दो गोलियां मारी हैं। एक गोली आशुतोष के सिर में लगी है जबकि दूसरी गोली उसके कमर में लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आशुतोष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ले रही है। किस कारण से आशुतोष को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सुबह सवेरे हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता