ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

प्याज के दाम में बढ़ोतरी के बाद सक्रीय हुए चोर, गोदाम से 375 बोरी पर किया हाथ साफ

PATNA : बिहार में चुनाव की सरगर्मी के साथ आलू प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी के कारण प्याज चोर भी सक्रीय हो गये हैं और प्याज पर अपना निशाना बनाने में जुट गए है.

प्याज के दाम में बढ़ोतरी के बाद सक्रीय हुए चोर, गोदाम से 375 बोरी पर किया हाथ साफ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव की सरगर्मी के साथ आलू प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी के कारण प्याज चोर भी सक्रीय हो गये हैं और प्याज पर अपना निशाना बनाने में जुट गए है. ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना के सोनारू गांव इलाके का है जहां हाइवे के लिंक रोड सोनारू गांव स्थित प्याज गोदाम में रात के सन्नाटे में चोरों ने गोदाम का ताला काट कर साढ़े सात लाख का 375 बोरी प्याज की चोरी कर ली.


साथ ही गोदाम के कार्यालय का आलमारी तोड़कर 7500 रुपये, दो ट्रैक्टर की बैट्री, कांटा समेत आठ लाख की चोरी कर चलते बने. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 


पीड़ित प्याज व्यवसाई धीरज कुमार ने बताया कि शाम में गोदाम बंद कर वो घर गया था और सुबह गोदाम खोलने पहुंचा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था और मेन गेट खुला हुआ था. वहीं अंदर जाने पर दिखा कि सीरियल नम्बर से रखे गए 1000 बोरी में 375 बोरी प्याज कम दिखे और बाकि बोरे बिखरे पड़े थे. अंदर के दो कमरों का भी ताला काटा गया था. जिसके बाद पीड़ित ने थाना को सूचना दी.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता