ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PU की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने बांग्लादेश का झंडा लगाकर लिखा- हम आपको परेशान करना चाहते हैं

PATNA: शनिवार की शाम हैकर्स ने पटना विश्वविद्यालय की बेवसाइट को हैक कर लिया। वेबसाइट पर बांग्लादेश का झंडा लगाकर हैकर्स ने एक मैसेज भी लिखा। मैसेज में लिखा गया कि हम आपको परेशान कर

PU की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने बांग्लादेश का झंडा लगाकर लिखा- हम आपको परेशान करना चाहते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शनिवार की शाम हैकर्स ने पटना विश्वविद्यालय की बेवसाइट को हैक कर लिया। वेबसाइट पर बांग्लादेश का झंडा लगाकर हैकर्स ने एक मैसेज भी लिखा। मैसेज में लिखा गया कि हम आपको परेशान करना चाहते हैं। हमारी ओर से किए गए साइबर अटैक का आनंद लीजिए। हैकर्स की ओर से फ्लोट किए गए इमेज में टीम मेंबर का नाम भी कोड और बग के साथ लिखा गया।


दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश और दुनियाभर के हैकर्स एक्टिव हो गए हैं। उनकी नजर सरकारी विभागों और संस्थानों की वेबसाइट पर है। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हैकर्स द्वारा सरकारी वेबसाइट को हैक किए जाने का खुफिया अलर्ट भी जारी हुआ है हालांकि, पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैकिंग से इसका संबंध अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यूपी सरकार ने सभी सरकारी विभागों को हैकर्स से सावधान रहने के लिए कहा है।


बताया जा रहा है कि वेबसाइट मैनेज करने वाली एजेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही पुलिस में भी हैकिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। शनिवार की देर रात तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैकर्स के कब्जे से मुक्त नहीं कराया जा सका था। हैकर्स का मैसेज और बांग्लादेश का झंडा पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ब्लिंक करता रहा।