ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

छुपकर गलत काम कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, पकड़े जाने पर लोगों ने जबरदस्ती पिलाया मूत्र, वीडियो वायरल

PATNA : बिहार में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. समाज को शर्मसार करने वाला यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. दरअसल प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पक

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. समाज को शर्मसार करने वाला यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. दरअसल प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने युवक को जबरदस्ती मूत्र पिलाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका
घटना पूर्वी चंपारण जिले की है. जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो  मोतिहारी के पिपराकोठी इलाके का है. बताया जा रहा है कि एक युवक का गांव की ही महिला के साथ प्रेम संबध चल रहा था. महिला शादीशुदा थी जिसका पति बाहर काम करता था. युवक उससे मिलने पहुंचा था. दोनों अवैध संबंध बना रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.


जबरदस्ती पिलाया पेशाब
शादीशुदा महिला के साथ संबंध बनाते पकड़े जाने की खबर मिलते ही गांव में बवाल मच गया. हर जगह इसकी चर्चा होने लगी. देखते ही देखते कई लोग वहां एकजुट हो गए. आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाने के बाद युवक के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा. पहले तो ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की और फिर जबरदस्ती पेशाब पिलाया.


दो पक्षों में मारपीट और पथराव
इस घटना के बाद गांव में मारपीट और पथराव की भी बात सामने आ रही है. इस दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों के द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना है. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में पहुंची तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार किया है. उनका कहना है कि घटना को लड़के और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच पथराव हुआ है.अब फिलहाल स्थिति नियंत्रित है.


क्या कहती है पुलिस
इंस्पेक्टर आनंद कुमार का कहना है कि बताया जा रहा है कि एक युवक के गांव की ही महिला के साथ प्रेम संबध चल रहे थे. महिला शादीशुदा थी जिसका पति बाहर काम करता था. गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को आर्थिक और शारीरिक दंड दिया. फिर कथित तौर पर पेशाब पिलाने की बात बताई गई है. जिसका वीडियो वायरल हुआ है. हम फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

टैग्स