ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगाकर फरार एक लाख का इनामी गिरफ्तार, बहन से राखी बंधवाने के दौरान पुलिस ने दबोचा

PATNA: एक लाख का इनामी नीरज चौधरी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो बहन से राखी बंधवाने के लिए रक्षा बंधन पर हाजीपुर स्थित घर पर आया हुआ था तभी इस बात सूचना पुलिस को किसी ने दे

पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगाकर फरार एक लाख का इनामी गिरफ्तार, बहन से राखी बंधवाने के दौरान पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक लाख का इनामी नीरज चौधरी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो बहन से राखी बंधवाने के लिए रक्षा बंधन पर हाजीपुर स्थित घर पर आया हुआ था तभी इस बात सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही पटना पुलिस हाजीपुर के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राखी बंधाने आए बदमाश नीरज को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया। 


तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं। नीरज चौधरी पिछले साल से फरार था पुलिस ने उस पर एक लाख रूपये का इनाम रखा था। इस गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। बताया जाता है कि पिछले साल 15 जून 2023 को नीरज चौधरी समेत 3 कैदियों ने पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी ।


तभी पुलिस कर्मियों के आंख में झंडू बाम लगा दिया और मौके से फरार हो गये। नीरज चौधरी के साथ सोनू शर्मा, सोनू कुमार भी शामिल था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठने लगे। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी लेकिन किसी का पता नहीं चल सका। जिसके बाद नीरज चौधरी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया।