ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पुलिस ने साइबर कैफे पर की छापेमारी, टिकट दलाल को किया गिरफ्तार, 31 हजार रुपए के ई टिकट बरामद

PATNA: राजधानी पटना में रेलवे टिकट के नाम पर मनमानी कीमत वसूलने का धंधा जोरों पर है और इस धंधे में रेलवे स्टेशन के आस पास साइबर कैफे चलाने वाले दलाल काफी सक्रिय हैं. इसी जानकारी के आध

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA: राजधानी पटना में रेलवे टिकट के नाम पर मनमानी कीमत वसूलने का धंधा जोरों पर है और इस धंधे में रेलवे स्टेशन के आस पास साइबर कैफे चलाने वाले दलाल काफी सक्रिय हैं. इसी जानकारी के आधार पर रेलवे पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर एक कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है. इस दलाल के पास से पुलिस ने 15 ई रेल टिकट बरामद किए हैं जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपए है. इन टिकटों को यह शातिर मनमानी कीमतों पर यात्रियों को बेचने की योजना बना रहा था. विश्वकर्मा साइबर कैफे नाम की यह दुकान राजधानी के कांटी फैक्ट्री रोड इलाके में है और निरंजन कुमार नाम का दलाल इसका संचालक है. फिलहाल पुलिस ने कैफे संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता