ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में मॉब लिंचिंग! पिकअप वैन की ठोकर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला

PATNA: राजधानी पटना में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। तीन साल के मासूम को रौंदकर भाग रहे पिकअप वैन के ड्राइवर को ग्रामीणों ने धर दबोचा और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना की जानका

पटना में मॉब लिंचिंग! पिकअप वैन की ठोकर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। तीन साल के मासूम को रौंदकर भाग रहे पिकअप वैन के ड्राइवर को ग्रामीणों ने धर दबोचा और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। घटना पुनपुन थाना के सोहगी कंडाप जाने वाले मार्ग स्थित सोहगी कुशपर गांव के पास की है।


दरअसल, धनरुआ थाना के हरखित टोला निवासी 32 वर्षीय पिकअप वैन चालक गुड्डू पासवान शनिवार को अपनी पिकअप पर मछली लोडकर पटना जा रहा था। इसी दौरान सोहगी कुशपर गांव निवासी अंकित कुमार का बेटी हर्ष अपने पिता के साथ बाजार जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां से भाग रहे ड्राईवर गुड्डू पासवान को ग्रामीणों ने घेर लिया और पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही गौरिचक और गोपालपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को पुलिस ने एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ड्राइवर की पत्नी ने गौरीचक थाने में पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।