ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

पहले मां फिर नाबालिग बेटी के साथ किया रेप, शादी का झांसा देकर 3 महीना तक रहा साथ

PATNA: पटना के दानापुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पहले मां फिर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी युवक ने महिला को शादी का झांसा दे

पहले मां फिर नाबालिग बेटी के साथ किया रेप, शादी का झांसा देकर 3 महीना तक रहा साथ
Desk
2 मिनट

PATNA: पटना के दानापुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पहले मां फिर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन महीने तक रेप करता रहा। फिर जब नाबालिग बेटी अकेली मिली तो उसके साथ भी दुष्कर्म किया। 


घर में रहता था आरोपी

इस मामले में पुलिस ने आरोपी 30वर्षीय कृष्ण मोहन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृष्ण मोहन दुबे बेतिया जिले का रहने वाला है। झारखंड की एक महिला के साथ दानापुर में किराए के माकन में रहता था। वह मजदूरी का काम करता है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी घर में ही रहता था। पिछले 3 महीने से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था। मंगलवार को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेले थी। इसी का फायदा उठाकर कृष्ण मोहन ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिसके बाद जब वो घर आई तो बेटी ने सारी बात बताई। 


दानापुर थाने में केस दर्ज

इस जानकारी के बाद पीड़िता की मां सहम गई। जिसके बाद हिम्मत कर के दानापुर थाने पहुंची और कृष्ण मोहन दुबे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने कृष्ण मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। दानापुर थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी का पहले पीड़िता की मां के साथ संबंध रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।