ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

PFI के ट्रेनिंग कैंप का वीडियो आया सामने, रियाज और उस्मान युवाओं को कर रहे ट्रेंड

PATNA : राजधानी पटना में टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ नेम्ड एफआईआर दर्ज किया था। 26 लोगों में से दो मोतिहारी

PFI के ट्रेनिंग कैंप का वीडियो आया सामने, रियाज और उस्मान युवाओं को कर रहे ट्रेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ नेम्ड एफआईआर दर्ज किया था। 26 लोगों में से दो मोतिहारी के चकिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के खुलासे के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं। दोनों मोतिहारी में PFI से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग देते थे। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवाओं को लाठी चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।


बताया जा रहा है कि दोनों लंबे दिनों से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और इससे पहले भी इनपर केस दर्ज हो चुके हैं। रियाज के पास संगठन के विस्तार की बड़ी जिम्मेवारी थी। रियाज उर्फ बबलू और उस्मान ने पीएफआई को मजबूत करने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा रखा था। जिसको लेकर दोनों मोतिहारी में युवाओं को ट्रेंड कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रियाज उर्फ बबलू पर कई  मुकदमे दर्ज हैं और चकिया में हुए उपद्रव का वह मुख्य अभियुक्त रहा है।  


सामने आए वीडियो में उस्मान युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है। शहर में पोस्टर लगाकर संगठन का प्रचार प्रसाद कर रही है। नाम सामने आने के बाद से दोनों फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ में आकंत के फैक्ट्री के खुलासे के बाद NIA, ATS और पटना पुलिस संगठन से जुड़े लोगों को तलाश कर रही है।