ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

पत्नी और मासूम बच्चे को सनकी पति ने घर में किया कैद, पटना पुलिस ने मदद से किया इनकार

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है. दरअसल एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला अपनी आपबीती सुना

पत्नी और मासूम बच्चे को सनकी पति ने घर में किया कैद, पटना पुलिस ने मदद से किया इनकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है. दरअसल एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला अपनी आपबीती सुना रही है. महिला का आरोप है कि पति और उसके ससुराल वालों ने बच्चे के साथ उसे घर में ही बंधक बना लिया है. पटना पुलिस की ओर से भी कोई मदद नहीं की जा रही है.


घटना राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला अपने कष्ट को बयां कर रही है. वीडियो में दिख रही महिला का नाम सानिया दत्ता बताया जा रहा है, जिसे उसके पति ने राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में कैद कर रखा है. महिला का आरोप है कि उसके साथ एक महीने के नवजात को भी घर में कैद कर के रखा गया है. खाना-पीना नहीं मिलने के कारण बच्चे के भी भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है.


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक सानिया दत्ता की शादी एक साल पहले मुंबई में हुई थी. पिछले साल अगस्त में पटना के रहने वाले एक शख्स से हुई थी. सानिया को कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. फिर उसने अपनी बहन और बहन के पति को घर ले जाने के लिए बुलाया. सानिया के बारे में सुनकर उसकी बहन बानी दत्ता अपने पति देव यादव के साथ पहुंची. इन दोनों को भी सानिया के पति ने बंधक बना लिया फिर बाद में इन दोनों क घर से धक्के मारकर निकाल दिया.


सानिया की बहन और उसके जीजा दोनों कदमकुआं पुलिस से मदद की गुहार लगाने पहुंचे. दोनों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. जब पुलिस इस मामले की छानबीन करने पहुंची तो सानिया के पति ने उनके सामने ही पत्नी के साथ बदतमीजी की और बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी. ये आरोप सानिया खुद वीडियो में लगा रही हैं. पीड़िता ने वीडियो में गाली गलौज और मारपीट करने का भी आरोप ससुराल वालों के ऊपर लगाया है. वह मायके जाना चाहती है लेकिन उसके ससुराल वाले ऐसा करने से उसे रोक रहे हैं.


फर्स्ट बिहार की टीम ने इस मामले में जब कदमकुआं थानाध्यक्ष से बातचीत की तो उन्होंने लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह कर कॉल डिसकनेक्ट कर दिया. जबकि बताया जा रहा है कि इस घटना की शिकायत सिटी एसपी से लेकर पटना के एसएसपी तक से की गई है.

टैग्स

संबंधित खबरें