ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PATNA CRIME: ठंड में बढ़ी चोरी की घटनाएं: पौन घंटे में 10 लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे कीमती जेवरात और कैश उड़ाए

PATNA CITY: बिहार में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ठंड में तो चोरी की वारदात और बढ़ गयी है। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाश बेखौफ होकर चोरी की

PATNA CRIME: ठंड में बढ़ी चोरी की घटनाएं: पौन घंटे में 10 लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे कीमती जेवरात और कैश उड़ाए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: बिहार में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ठंड में तो चोरी की वारदात और बढ़ गयी है। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाश बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां पौन घंटे में 10 लाख की चोरी कर ली गयी है। घर में रखे गहने और कैश की चोरी हो गयी है। ये कैश और गहने पीड़ित ने अपनी बच्ची की शादी के लिए रखे थे। 


पटना सिटी में चोरों ने एक सूनसान घर में सेंधमारी कर पौन घंटे के भीतर 10 लाख रुपये की चोरी कर ली। चिनिया पोखरा कॉलोनी निवासी अखिलेश निराला अहले सुबह दूध लेने बाहर गए हुए थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर कीमती जेवरात और 3 लाख रुपये कैश चुरा ले गए।


पीड़ित अखिलेश निराला ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए जेवरात और 3 लाख रुपये नकद रखे थे। सुबह जब वे घर में ताला लगाकर दूध लेने गए थे, तब घर पर कोई नहीं था। 45 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। गोदरेज और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे, और उनमें रखे सोने-चाँदी के जेवरात और नकद गायब थे।


सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर घर के बाहर दिखे हैं, इन्ही लोगों ने भीषण चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पीड़ित ने डायल-112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।