ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

पटनासिटी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने इस बार खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदर गली इलाके में देवीलाल चौधरी नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर

पटनासिटी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने इस बार खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदर गली इलाके में देवीलाल चौधरी नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधी बाइक से फरार हो गये। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की बेटी ने इलाके के कुख्यात अपराधी शालू और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवीलाल एक दुकान के पास खड़े थे तभी बाइक सवार आए नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल देवीलाल को इलाज के NMCH ले जाया जा रहा था कि तभी रास्ते में ही मौत हो गयी। एनएमसीएच के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही खाजेकलां थाना, बाईपास थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि छह महीने पूर्व ही पास के रहने वाले शालू नामक अपराधी ने देवीलाल के बेटे की हत्या शूटरों से करवायी थी और आज बेटे की हत्या मामले में गवाह बने पिता की हत्या कर दी।


मृतक की बेटी का आरोप है कि इलाके का शातिर अपराधी शालू  लगातार केस को उठाने के लिए दवाब बना रहा था। इस बात की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधी शालू ने आज एक और हत्या कर दी।


फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले में केस दर्ज कर 3 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश बता रही हैं फिलहाल सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। मृतका की बेटी नेहा का आरोप हैं कि शालू और उसके भाई ने मिलकर उसके पापा की जान ली है। पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज शायद उनके पिता देवीवाल जिंदा होते। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता