ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

पटना : युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, आधा दर्जन गोलियां दागी

PATNA : नीतीश सरकार के सुशासन के दावे राजधानी पटना में ही दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पटना के दानापुर इलाके

पटना : युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, आधा दर्जन गोलियां दागी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार के सुशासन के दावे राजधानी पटना में ही दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पटना के दानापुर इलाके में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई है। अपराधियों ने इस युवक को घर से बुलाया और उससे आधा दर्जन गोलियां दाग दी।


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बीती रात अपराधियों ने दानापुर के ही रहने वाले सोनू उर्फ छोटका केसरिया की गोली मारकर हत्या कर दी। सोनू गुरुदेव साव का बेटा था। उसे अपराधियों ने घर से बुलाया और ताबड़ तोड़ पांच से छह गोलियां उसके ऊपर बरसा दी। इसके बाद अपराधी बाइक से निकल भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। सोनू को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सोनू की हत्या के बाद पुलिस यह कह रही है कि उसका बैकग्राउंड क्रिमिनल था। दानापुर के थानेदार कमलेश्वर प्रसाद के मुताबिक सोनू उर्फ छोटका केसरिया का बैकग्राउंड क्रिमिनल रहा है। पहले वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। परिजनों के मुताबिक सोनू छठ पूजा को लेकर फल का कारोबार करने की तैयारी में था। सोनू की हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।