ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना : श्रीकृष्णापुरी के थानेदार दो दिन पहले हटाए गए, आज सुबह–सवेरे हो गई चेन स्नैचिंग

PATNA : राजधानी पटना की सड़क पर आम लोगों का चलना अपराधियों ने दूभर कर दिया है। पटना की सड़क पर अगर आप गले में चेन या फिर दूसरे आभूषण पहन कर निकल रहे हैं तो आप भगवान भरोसे हैं क्यों

पटना : श्रीकृष्णापुरी के थानेदार दो दिन पहले हटाए गए, आज सुबह–सवेरे हो गई चेन स्नैचिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना की सड़क पर आम लोगों का चलना अपराधियों ने दूभर कर दिया है। पटना की सड़क पर अगर आप गले में चेन या फिर दूसरे आभूषण पहन कर निकल रहे हैं तो आप भगवान भरोसे हैं क्योंकि पुलिस भी आपकी कोई मदद नहीं कर पाएगी। पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में आज सुबह सवेरे जो कुछ हुआ उसे जानने के बाद आप पुलिस पर भरोसा करना बंद कर देंगे। दरअसल 2 दिन पहले श्रीकृष्णापुरी के थानेदार हटाए गए थे। काम में लापरवाही का आरोप पाते हुए थानेदार को आईजी ने हटा दिया था लेकिन अब नए थानेदार के आने के बावजूद सड़क पर चलने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं। आज मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले एक शख्स को अपराधियों ने निशाना बनाया और बोरिंग रोड चौराहे के पास उसके गले से चेन छीन ली। पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया वहां से पुलिस पोस्ट महज 100 मीटर की दूरी पर है।


श्रीकृष्णापुरी थाने के अंदर बोरिंग रोड जैसा पॉश इलाका भी आता है। इसी पॉश इलाके में थाने से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर अपराधियों ने एक के बाद एक चैन स्नैचिंग की दो घटनाओं को अंजाम दिया। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मनोज कुमार सुबह हाईकोर्ट तक के टहलने जाते हैं। मॉर्निंग वॉक करने के बाद मनोज जब लौट रहे थे तो बोरिंग रोड में उन्हें अपराधियों ने निशाना बनाया। गले से सोने की चेन छीनी और तेजी के साथ निकल गए। मनोज जब तक समझ पाते तब तक पल्सर बाइक पर सवार अपराधी आगे निकल चुके थे। मनोज ने पीछा भी किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चैन स्नैचिंग की वारदात को सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। इसके अलावा एक छात्रा से भी अपराधियों ने चैन स्नैचिंग की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।


आपको बता दें कि आई जी के निर्देश पर एसके पुरी थाना के प्रभारी रहे सतीश कुमार सिंह को हटा दिया गया था लेकिन अब तक उनकी जगह किसी स्थाई थानेदार की तैनाती नहीं हुई है। घटना के बाद एसएसपी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आज शाम तक के नए थानेदार की तैनाती कर दी जाएगी। फिलहाल श्रीकृष्णापुरी थाने के प्रभारी के तौर पर पिंकी प्रसाद काम कर रही हैं।