ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना : शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था डॉक्टर, भीड़ ने पकड़कर कर दी धुनाई

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन इसके बावजूद शराबियों के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में नशे में धुत्त पटना के एक बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह न

पटना : शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था डॉक्टर, भीड़ ने पकड़कर कर दी धुनाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन इसके बावजूद शराबियों के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में नशे में धुत्त पटना के एक बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह नशे में सड़क पर लोगों से झगड़ा कर रहे थे. और गलियां भी दे रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. उस दौरान डॉक्टर के मुंह से शराब का गंध आ रहा था. जिसके बाद पुलिस ने डाक्‍टर को गिरफ्तार किया.


मामल पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के पास का है जहां एक व्यक्ति व्‍यक्ति राहगीरों से झगड़ा कर रहा था. खुद को इं‍दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान का डाक्‍टर बता रहे थे. उनका कहना था कि वे गैस्‍ट्रो के डाक्‍टर हैं. फ़िलहाल पोस्‍टमार्टम विभाग में उनकी पोस्टिंग है. डाक्‍टर का नाम भारत भूषण है. गर्दनीबाग थाने की पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची. वहां वह नशे में राहगीरों से झगड़ा कर रहे थे.  वह काफी देर से लोगों को गालियां दे रहा है. लोगों का कहना था कि उसने शराब पी रखी है. उस दौरान उनके मुंह से शराब का गंध आ रहा था. थानाध्‍यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुद को आइजीआइएमएस का डाक्‍टर बताया है.


फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एफआइआर कर उन्‍हें जेल भेजा जा रहा है. IGIMS के चिकित्‍सा अधीक्षक डा. मनीष मंडल के अनुसार, इस नाम के कोई डाक्‍टर यहां नहीं हैं. वहीं फोरेंसिक विभाग के हेड डा. अमन कुमार ने भी ऐसे किसी डाक्‍टर के होने से इंकार किया है.

टैग्स