ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना से बड़ी खबर : जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी : बढाई गई सुरक्षा

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ई-मेल के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकी मिलने की बात स

पटना से बड़ी खबर : जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी : बढाई गई सुरक्षा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ई-मेल के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकी मिलने की बात सामने आने के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। धमकी भरे इस मेल के मिलने की पुष्टि पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने की है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 


पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले एक-एक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। बता दें कि पटना एयरपोर्ट समेत देशभर के 40 हवाई अड्डों को यह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। जिसमें बम से एयरपोर्ट को उड़ाने की बात का जिक्र है। फिलहाल ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। धमकी भरा मेल मिलने की सूचना पुलिस को भी दे दी गयी है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी एयरपोर्ट बुला लिया गया है।