ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना से 70 हजार में लड़की खरीदकर शादी रचाई, दिल्ली ले जाकर मौत के घाट उतारा, जानिए.. पूरा मामला

PATNA: हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने 70 हजार रुपए में पटना से लड़की को खरीदा, इसके बाद उससे शादी रचाई। शादी के बाद युवक लड़की को लेकर दिल्ली गया और वहां उसकी

पटना से 70 हजार में लड़की खरीदकर शादी रचाई, दिल्ली ले जाकर मौत के घाट उतारा, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने 70 हजार रुपए में पटना से लड़की को खरीदा, इसके बाद उससे शादी रचाई। शादी के बाद युवक लड़की को लेकर दिल्ली गया और वहां उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुई जब दिल्ली पुलिस ने एक जंगली इलाके से लड़की का शव बरामद किया। लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बीते शनिवार को फतेहपुर बेरी इलाके में जंगलों से एक युवती का शव बरामद किया था। मृतका की पहचान धर्मवीर नामक युवक की पत्नी स्वीटी के रूप में हुई। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो सच से पर्दा उठ गया। जांच के दौरान पुलिस को एक ऑटो वाले की हरकत पर शक हुआ। पुलिस ने ऑटो चालक का पता लगाया और उसे धर दबोचा।


पुलिस ने जब ऑटो ड्राइवर अरुण से सख्ती से पूछताछ की सारी सच्चाई सामने आ गई। अरुण ने पुलिस को बताया कि उसने, स्वीटी के पति धर्मवीर और सत्यवान ने हरियाणा बॉर्डर के पास गला घोंटकर स्वीटी की हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में फेंक दिया था। ऑटो चालक के बयान पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतका के पति धर्मवीर ने दावा किया है कि उसने 70 हजार रुपए में स्वीटी को पटना से खरीदा था। आरोपी ऑटो ड्राइवर अरुण ने पुलिस को बताया है कि धर्मवीर पत्नी कई बार अपने घर से भाग जाती थी जिससे धर्मवीर परेशान था और इसी को लेकर उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था, हालांकि पुलिस जांच में यह बात सामाने आई है कि तीनों स्वीटी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के नाम पर अपने साथ ले गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।