ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना पुलिस का ASI और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान हुई हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने की कार्रवाई

DESK: झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान सजायाफ्ता अमित सिंह की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस न

पटना पुलिस का ASI और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान हुई हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान सजायाफ्ता अमित सिंह की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस ने पटना पुलिस के एएसआई राम अवतार राम और सिपाही ताबिश खान को गिरफ्तार किया है। वही तीन और कॉस्टेबल को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुख्यात अमित सिंह उर्फ निशांत की हत्या के बाद पटना पुलिस के सिपाही द्वारा जासूसी करने की बात सामने आई थी। विरोधी गुट को पटना पुलिस के जवान ने यह इन्फोर्मेशन दिया था कि अमित कब कोर्ट में पेश होगा और कब वकील के चैंबर में जाएगा। पकड़े गये पटना पुलिस के जवानों से फिलहाल पुछताछ की जा रही है। वही अमित की गर्लफ्रेंड और उसके छह गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है। 


 गौरतलब है कि पटना के बेऊर जेल से पेशी के लिए देवघर सिविल कोर्ट लाए गये कुख्यात अमित कुमार सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुख्यात अमित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। पिछले दिनों पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था। फिलहाल वह एक सिनेमा हॉल मालिक की हत्या के मामले में बेउर जेल में बंद था।


साल 2012 में देवघर के एक कबाड़ी व्यवसायी के अपहरण के मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह आरोपी था। इसी मामले में शनिवार को देवघर के कोट में उसकी पेशी होनी थी। पुलिस टीम बेउर जेल से उसे लेकर देवघर सिविल कोर्ट पहुंची थी। पेशी के बाद कुख्यात अमित सिंह अपने वकील राजीव कुमार देव के केबिन में बैठा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से कुख्यात अमित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।


कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया था कि दो की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भागने के दौरान एक अपराधी का पिस्टल घटनास्थल पर गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।  बता दें कि साल 2017 में पटना के बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उसके सीने में पांच गोलिया दागी थी। इस मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में वह बेउर जेल में बंद था। वहीं पिछले दिनों पटना के दानापुर में पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था।