ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

भारी मात्रा में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क बना कर लंबे समय से कर रही थी शराब का अवैध कारोबार

PATNA : सूबे में पूरी तरह से शराबबंदी है, इसके बावजूद आए दिन शराबबंदी का मजाक बनाया जा रहा है. हर दिन भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ ही साथ शराब के नशे में टल्ली लोगों को गिरफ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सूबे में पूरी तरह से शराबबंदी है, इसके बावजूद आए दिन शराबबंदी का मजाक बनाया जा रहा है. हर दिन भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ ही साथ शराब के नशे में टल्ली लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. 

ताजा मामला हाथिदह थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने शराब की डिलीवरी करने पहुंची दो महिला में से एक महिला को शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी महिला और ग्राहक भागने में सफल हो गया. 

बीती रात एएसपी लिपी सिंह को गुप्त सूचना मिली कि हाथीदह थाना इलाके में शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद एएसपी के आदेश पर हाथीदह थानाध्यक्ष ने छापेमारी शुरू कर दी.  बंधन बैंक के पास पुलिस ने कुंदन पासवान के घर से एक महिला मुनकिया देवी को 150 पाउच और 75 बोतल झारखंड निर्मित देशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

गिरफ्तार महिला ने बताया कि वे अपनी सहयोगी महिला दुखनी देवी के साथ कुंदन पासवान के घर शराब की थोक डिलिवरी करने आई थी, उसी वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखकर दुखनी देवी और कुंदन पासवान भागने में सफल हो गए. दोनों महिला सिमरिया बिंदटोली की बताई जा रही है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANKAR SINGH

FirstBihar संवाददाता