ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, नियुक्ति पत्र मिलने बाद हुआ खुलासा

PATNA : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट अभी रफ्तार भी नहीं पकड़ पाया कि जालसाज सक्रिय हो गए। पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जालसाजों न

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, नियुक्ति पत्र मिलने बाद हुआ खुलासा
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट अभी रफ्तार भी नहीं पकड़ पाया कि जालसाज सक्रिय हो गए। पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जालसाजों ने पटना मेट्रो रेल में नौकरी दिलाने के नाम पर कई अभ्यर्थियों को ठगा और उन्हें नियुक्ति पत्र तक दे दिया। इस मामले में अब पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत दी गई है। 


पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने वाले जालसाज सक्रिय हैं, इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को लगी। डीएमआरसी प्रबंधन को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई इस संबंध में उसने स्पष्ट तौर पर निर्देश से जारी किया कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और पारदर्शी तरीके से ही लोगों को सेवा में लिया जाएगा। डीएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक फर्जीवाड़ा करने वालों से कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। डीएमआरसी की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और केवल मेरिट के आधार पर ही लोगों का चयन होता है। 



कई लोगों को पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में नियुक्ति के लिए पत्र भी जालसाजों ने जारी कर दिया। इसके बाद डीएमआरसी के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस अनुज दयाल ने कहा है कि कंपनी अपनी भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी एजेंसी और व्यक्ति को नियुक्त नहीं कर रही है। कंपनी की तरफ से सभी नोटिफिकेशन उसकी अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी फर्जीवाड़े की जानकारी होते ही लोग पास के पुलिस स्टेशन में जरूर शिकायत करें। डीएमआरसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कंपनी को कुछ लोगों द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने की जानकारी मिली थी। उन्हें कुछ फोन नंबर भी मिले थे इस पर संपर्क करने पर बताया गया कि हम लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं।

टैग्स