ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बकरीद को लेकर अलर्ट पर पटना पुलिस, जमीन को लेकर फायरिंग से राजधानी में दहशत

PATNA : बकरीद के मौके पर आज पटना पुलिस हाई अलर्ट पर है। पटना पुलिस की तरफ से यह दावा किया गया था कि बकरीद के त्यौहार को देखते हुए आज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा लेकिन इस मुस्

बकरीद को लेकर अलर्ट पर पटना पुलिस,  जमीन को लेकर फायरिंग से राजधानी में दहशत
Editor
2 मिनट

PATNA : बकरीद के मौके पर आज पटना पुलिस हाई अलर्ट पर है। पटना पुलिस की तरफ से यह दावा किया गया था कि बकरीद के त्यौहार को देखते हुए आज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा लेकिन इस मुस्तैदी के दावे के दौरान ही राजधानी के कदमकुआं इलाके में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। जमीन विवाद को लेकर हुई इस गोलीबारी में 15 राउंड फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस दौरान 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। 


घटना कदमकुआं थाना इलाके के मछली गली में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने दुकान को बंद करके भागने लगे। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और फिलहाल इस पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है। अब तक पुलिस गोलीबारी करने वालों की पहचान नहीं कर पाई है। 


घटना के बारे में जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक के पूरा मामला एक प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। जमीन खाली कराने के लिए नीरज सिंह नाम का एक शख्स वहां पहुंचा था। मामला तोड़फोड़ के दौरान फर्नीचर के मुआवजे को लेकर चल रहा था तभी इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ कल्लू ने मौके पर पहुंच गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी।

टैग्स