ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

PATNA: अपराधियों ने घर से बुलाकर मो. सैफ नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दीघा थाना क्षेत्र गेट नंबर 96 बांस कोठी के पास की है. घर से बुलाकर मारी गोल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: अपराधियों ने घर से बुलाकर मो. सैफ नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दीघा थाना क्षेत्र गेट नंबर 96 बांस कोठी के पास की है. 

घर से बुलाकर मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर से बुलाकर सैफ को गोली मारी है. गोली लगने के बाद युवक वही पर गिर गया. घायल युवक को लोग पीएमसीएच लेकर जा रहे थे. लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई. 2 बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

घटना से नाराज लोगों ने पटना-दानापुर सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. घंटों सड़क पर हंगामा करते रहे. स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए कोतवाली पुलिस पहुंची हुई है. लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. घटना के बाद तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि सैफ मिनरल वाटर के धंधा करता था. 

टैग्स