ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, घर से निकलते ही अपराधियों ने बनाया निशाना

PATNA : राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. युवक के घर

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, घर से निकलते ही अपराधियों ने बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. युवक के घर के कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके का है. जहां जगनपुरा में अपराधियों ने सरेआम एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है, उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची रामकृष्णा नगर थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. जिस युवक को गोली मारी गई है, उसका नाम विक्रांत यादव है.  रविवार को यह अपने घर से निकल कर कहीं जा रहा था.  महज चंद कदम आगे बढ़ा ही था कि एक बाइक पर सवार दो अपराधी सामने से आए और गोली मारकर फरार हो गए.


पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि 2-3 दिन पहले स्मैक पीने को लेकर विक्रांत का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों से विवाद हुआ था, उनलोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है. 

टैग्स