ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध को लेकर मर्डर की आशंका

PATNA: बिहार में अवैध संबंध को लेकर लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अवैध संबंध को लेकर पटना में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के

पटना में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध को लेकर मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अवैध संबंध को लेकर लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अवैध संबंध को लेकर पटना में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के इटवा दोघरा गांव का में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


मृतक व्यक्ति की पहचान दोघरा गांव निवासी रामाधार यादव का बेटे अंजीत कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी पंकज मिश्रा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। हत्या के पीछे अवैध संबध को कारण बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मृतक अंजीत कुमार अपनी बहन के साथ खेत में जानवर के लिए चारा काटने गया था, तभी गांव के ही जितेंद्र और मनोज कुमार वहां पहुंचे और अंजीत कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी लोगों ने मारपीट की। इसी दौरान अंजीत कुमार के ऊपर जितेंद्र और मनोज ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसके शरीर में लगी और मौके पर ही मौत हो गई।


इधर गोली चलने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना से एफएसएल की टीम भी मौके और पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है। दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टि अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी की बहन के साथ मृतक गलत काम करते पकड़ा गया था।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता