ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना में युवक की गला घोंट कर मर्डर, खेत में मिला शव, जैकेट से बंधे थे दोनों हाथ

PATNA : पटना के परसाबाजार थाना इलाके के सिमरा बधार में एक 30 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. वारदात की

पटना में युवक की गला घोंट कर मर्डर, खेत में मिला शव, जैकेट से बंधे थे दोनों हाथ
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के परसाबाजार थाना इलाके के सिमरा बधार में एक 30 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.  मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंक दिया गया है. 

बताया जाता है कि प्याज रोपने जा रही एक महिला ने युवक के शव को देखा और फिर गांव वालों को सूचना दी. मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे और गर्दन पर जख्म का निशान था. शव देखने से प्रतित हो रहा था कि युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है. इसके साथ ही जैकेट से ही उसके दोनों हाथ बांधे गए थे. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. शव की पहचान कराई जा रही है. लेकिन खबर मिलने तक कोई पता नहीं चल सका था.