ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना : युवक की हत्या कर शव को फेंका, इलाके में फैली सनसनी

PATNA : राजधानी पटना में लगातार हत्या और अन्य अपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा खबर पटना के बिहटा थाना इलाके से आ रही है। यहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया ग

पटना : युवक की हत्या कर शव को फेंका, इलाके में फैली सनसनी
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार हत्या और अन्य अपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा खबर पटना के बिहटा थाना इलाके से आ रही है। यहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। युवक का शव किशुनपुर गांव के बधार में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


शव की पहचान मोहर्रमपुर के रहने वाले शिवम किशोर के तौर पर हुई है। शिवम की उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है। परिवारवालों के मुताबिक रविवार की शाम शिवम अपने घर से निकला था और आज सुबह स्थानीय लोगों की तरफ से यह सूचना मिली कि शिवम का शव बधार में पड़ा हुआ है। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शिवम के शव की शिनाख्त की। 


बधार में शव बरामद होने के बाद आसपास के कई गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। शव मिलने की खबर के बाद बिहटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के मुताबिक मामला हत्या का है या कुछ और इसके बारे में पुलिस से तहकीकात करेगी, हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।