ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

PATNA: राजधानी पटना में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में

पटना में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


युवक का शव पटना सिटी के दीदारगंज के फतेहपुर इलाके में शुक्रवार को बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को हुई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को फतेहपुर में लाकर फेंक दिया है।


फतुहा डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया, टीन ने साक्ष्य को इकट्ठा किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता