ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में मिला युवक का सिर कटा शव, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना बाएं हाथ का खेल हो गया है। अपराधी हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे

पटना में मिला युवक का सिर कटा शव, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना बाएं हाथ का खेल हो गया है। अपराधी हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक युवक का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, पटना सिटी अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र के NH-30 फोर लेन के लिंक रोड में गला कटा युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता