ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका

PATNA: खबर राजधानी पटना से है जहां बेखौफ हो चुके बदमाशों ने एक वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह सवेरे जब लोग महाशिवरात्रि के पूजा पाठ में जुटे थे, तभी गोलीबारी की घटना स

पटना में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है जहां बेखौफ हो चुके बदमाशों ने एक वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह सवेरे जब लोग महाशिवरात्रि के पूजा पाठ में जुटे थे, तभी गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है।


मृतक की पहचान वार्ड संख्या 22 के वार्ड सदस्य परमानंद सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के मौके पर आज सुबह जब लोग पूजा पाठ की तैयारी कर रहे थे, तभी बेखौफ बदमाशों ने वार्ड सदस्य परमानंद सिन्हा को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जबतक लोग घटनास्थल पर पहुंचे वार्ड सदस्य की मौत हो चुकी थी।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बाढ़ थाने की पुलिस ने मृतक वार्ड सदस्य के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के पास से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद किया है। किस कारण से वार्ड सदस्य की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।