ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में विदेशी वाइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पिठू बैग में हरियाणा से लाता था शराब

PATNA CITY: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने दोनों की मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी

पटना में विदेशी वाइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पिठू बैग में हरियाणा से लाता था शराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने दोनों की मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। पटना सिटी के मालसलामी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब की खेप बरामद किया है। साथ ही तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के नयाटोला शरीफागंज निवासी विकास, राजू और नीतीश के रूप में हुई है। तीनों के पास से 32.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी तब हुई जब ये पटना साहिब स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था तभी घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। ये तीनों स्कूल बैग पीठ पर रखकर यात्रा करते थे। 


हरियाणा, रांची सहित कई जगहों से शराब लाकर पटना में बेचा करते थे। पिठू बैग पर किसी को शक तक नहीं होता था कि इसमें शराब होगा। इसी का फायदा उठाकर तीनों युवक शराब की तस्करी कर रहे थे। लेकिन इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को किसी ने दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रेन से उतरते ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेजा गया है।