ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

पटना में वकील के घर 35 लाख की चोरी, पत्नी के अंतिम संस्कार में गए थे परिवार के सारे लोग

PATNA : राजधानी पटना में चोरों का दुस्साहस देखने को मिला है. चोरों ने एक वकील के घर में 35 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कैश रुपये और सोने-चांदी के गहने की चोरी ह

पटना में वकील के घर 35 लाख की चोरी, पत्नी के अंतिम संस्कार में गए थे परिवार के सारे लोग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चोरों का दुस्साहस देखने को मिला है. चोरों ने एक वकील के घर में 35 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कैश रुपये और सोने-चांदी के गहने की चोरी हुई है. घटना की शिकायत मिलने के बाद पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश की जा रही है.


घटना राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र की है. यहां भूतनाथ रोड टीवी टावर एरिया में एक वकील के घर 35 लाख की चोरी हो गई. बताया जाता है कि चोरों ने 2 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के कीमती गहनों की चोरी कर ली है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पीड़ित वकील की पत्नी पटना के  अरविन्द महिला कॉलेज में हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उनके निधन पर परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए बक्सर गए थे.


घर में कोई नहीं था. इस दौरान चोरों ने मौके का फ़ायदा उठाया और भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार के एक पड़ोसी ने देर रात करीब 11 बजे पुलिस और वकील को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर घर का दरवाजा तोड़कर फरार हो गये.


बड़ी चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पटना पुलिस पुलिस डॉग स्क्वायड टीम की मदद ले रही है और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.