ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटना में थाने के पूर्व ड्राइवर ने किया बलात्कार, पीड़ित बच्ची को पीटा, मुंह से खून निकलता रहा लेकिन दरिंदे ने नहीं छोड़ा

PATNA : बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां थाने के एक पूर्व ड्राइवर ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया

पटना में थाने के पूर्व ड्राइवर ने किया बलात्कार, पीड़ित बच्ची को पीटा, मुंह से खून निकलता रहा लेकिन दरिंदे ने नहीं छोड़ा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां थाने के एक पूर्व ड्राइवर ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. दरिंदे ने बच्ची को बेरहमी से पीटा भी है. पीड़िता के मुंह से खून निकलता रहा लेकिन उस हैवान ने उसे नहीं छोड़ा. पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत की है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.


वारदात राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां थाने के एक पूर्व ड्राइवर सूरज पासवान ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि विक्षिप्त लड़की के साथ सूरज पासवान ने कुकर्म किया है, जो फिलहाल ऑटो चलाता है. आरोपित सूरज करबिगहिया का रहनेवाला है जो कि काफी पहले जक्कनपुर थाने की गाड़ी भी चला चुका है. पीड़िता के परिजनों ने इस घटना के संबंध में जक्कनपुर थाना में आवेदन दिया है. 


जक्कनपुर के थानध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मां के बयान के आधार पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. परिजनों ने शुक्रवार की रात इस घटना की जानकारी दी थी और उनके दिये गये आवेदन पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. मामला दर्ज कर लिया गया है और अब आरोपी सूरज पासवान की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि आरोपी सूरज पासवान ऑटो चालक ने उनके कार्यकाल के दौरान थाने की गाड़ी कभी नहीं चलायी थी. यह बात निराधार है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सूरज पासवान शराब तस्करी के एक केस में उस समय जेल भी गया था. इस मामले में एक अन्य कांस्टेबल की भी गिरफ्तारी हुई थी.


पीड़ित परिजनों की मानें तो आरोपित ने बुधवार को करीब 12 बजे दिन में युवती को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की, जिसके कारण उसके मुंह से खून निकल रहा था. लेकिन उस दरिदें ने बच्ची को नहीं छोड़ा. घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो उन लोगों ने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया.पीड़िता के पड़ोसियों ने बताया कि जिस समय घटना हुई, उस समय उसकी मां घर से बाहर थी. उनलोगों ने जब हो-हल्ला किया तो उसे उसने अपने कमरे से बाहर निकाला.

टैग्स