ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना में सुधा बूथ संचालक अपराधियों के निशाने पर, घर पर चढ़कर की फायरिंग

PATNA : लॉकडाउन में सख्ती हो या फिर रियायत राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस कभी कम नहीं हुआ। पटना में सुधा बूथ संचालक के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है। घटना राजीव नगर थाना

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में सख्ती हो या फिर रियायत राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस कभी कम नहीं हुआ। पटना में सुधा बूथ संचालक के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है। घटना राजीव नगर थाना इलाके के जयप्रकाश नगर स्थित रोड नंबर 1 की है जहां मंगलवार की देर रात अपराधियों ने सुधा बूथ संचालक सतीश कुमार के घर पर चढ़कर फायरिंग की। 


सतीश कुमार एजी कॉलोनी में सुधा का दूध चलाते हैं। फायरिंग किस घटना के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। सतीश कुमार खुद बता रहे हैं कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनका घर भी कच्चा पक्का है ऐसे में अपराधियों ने उन्हें क्यों निशाना बनाया यह समझ से परे है। सतीश कुमार ने कहा कि 2 दिन पहले भी उनके घर के आसपास एक दो लोग मंडराते हुए नजर आए थे लेकिन आज अचानक से उनके घर पर फायरिंग की गई। 


आपको बताते हैं कि अपराधियों ने इसके पहले भी इस सतीश कुमार के एजी कॉलोनी स्थित दुकान को निशाना बनाया था। लगभग तीन महीने पहले एजी कॉलोनी स्थित सतीश की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने वहां से तीन लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी और अब एक बार फिर से सतीश के घर पर फायरिंग की गई है।



टैग्स