ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना : स्टेट लेवल फुटबॉलर शराब के नशे में पकड़ाया, शराबियों पर एक्शन जारी

PATNA : नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस लगातार शराबियों के ऊपर एक्शन ले रही है. पटना में स्टेट लेवल के एक फुटबॉल प्लेयर को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. पत्रक

पटना : स्टेट लेवल फुटबॉलर शराब के नशे में पकड़ाया, शराबियों पर एक्शन जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस लगातार शराबियों के ऊपर एक्शन ले रही है. पटना में स्टेट लेवल के एक फुटबॉल प्लेयर को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. पत्रकार नगर पुलिस ने स्टेट लेवल के फुटबॉलर शांतनु कुमार को नशे की हालत में अरेस्ट किया. शनिवार की रात उसकी गिरफ्तारी तब हुई जब वह बाईपास इलाके में जा रहा था और पुलिस को देखने के बाद शांतनु भागने लगा. पुलिस को इसके बाद शांतनु के ऊपर शक हो गया. पुलिस द्वारा खदेड़ कर जब उसे पकड़ा गया तो वह शराब के नशे में पाया गया.


शांतनु आजाद क्लब स्कूल ऑफ सोकर समस्तीपुर से खेलता रहा है. साल 2008 से लेकर 17 तक उसने इस क्लब के लिए सेंटर हाउस प्लेयर के तौर पर खेला है. साल 2013 में मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित बिहार स्टेट जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट में शांतनु की टीम उप विजेता रही थी. शांतनु समस्तीपुर के कल्याणपुर का रहने वाला है और पटना के कदम कुआं क्षेत्र गाजीपुर में रहता है.


शांतनु की गिरफ्तारी के बाद पत्रकार नगर के थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया है कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है. पटना में लगातार पुलिस शराबियों के खिलाफ एक्शन ले रही है. पटना के अलग-अलग इलाकों में रविवार को भी शराब बरामद की गई. कदम कुआं इलाके में पुलिस ने एक घर से कई कार्टून शराब बरामद की. जबकि लोहानीपुर में 5 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.