ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या, देर तक सीमा विवाद में उलझी रही दो थाने की पुलिस

PATNA : पटना में अपराधियों ने शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक अजीत कुमार अगमकुंआ थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी का रहने वाला था.रामकृष्णा नगर थाना इलाके के बाईपास पहाड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में अपराधियों ने शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक अजीत कुमार अगमकुंआ थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी का रहने वाला था.

रामकृष्णा नगर थाना इलाके के बाईपास पहाड़ी मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सड़क हादसा समझ कर सड़क किनारे गिरे एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और सड़क हादसे की जगह गोली मारकर हत्या करने की बात बताई. अपराधियों ने उसे बेहद करीब से पीठ और सिर में गोली मारी थी. 

पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक बरामद की जिसपर शराब लदी थी. देर शाम तक अगमकुंआ और रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. देर शाम रामकृष्णा नगर थाने में मामला दर्ज किया गया. 

जांच में पता चला कि वह शराब का धंधा करता था. प्रति दिन अहले सुबह बाइक से शराब ठिकाने पर पहुंचाता था. शुक्रवार को भी वह शराब लेकर जा रहा था तभी अपराधियों ने धेरकर उसे गोली मार दी. अजित को गिरा देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सड़क हादसे समझ इसकी सूचना दी थी. हत्या के मामले को लेकर मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.