ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना के सरकारी भवन में चलता था विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री, 3 महिला गिरफ्तार

PATNA: पटना में सरकारी भवन में विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें और रैपर सहित कई सामान बरामद किया है।

पटना के सरकारी भवन में चलता था विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री, 3 महिला गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में सरकारी भवन में विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें और रैपर सहित कई सामान बरामद किया है। वही शराब बनाते तीन महिला को भी गिरफ्तार किया है। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगाहारा में पुलिस ने छापेमारी की।


बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब बनाए जाने की सूचना दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद को मिली थी। सूचना मिलते ही एएसपी ने एक टीम गठन कर छापेमारी की। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब बनाते तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हालांकि अन्य लोग मौके से फरार हो गये। 


गंगाहारा के सामुदायिक भवन और दो मकानों में विदेशी नकली शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में विदेश शराब की बोतलें और शराब बनाने के सामानों को जब्त किया गया। मौके से गिरफ्तार तीन महिलाओं में देव मुनि देवी, मधु देवी और अंशु देवी शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सरकारी भवन में कितनों दिनों से नकली विदेशी शराब बनायी जा रही थी। शराब की सप्लाई कौन करता था और शराब कहां कहां भेजी जाती थी इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। वही जिस मकान से शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ उस घर को सील कर दिया गया है। यह मकान राजू राय नामक शख्स का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सरकारी भवन में विदेशी शराब बनाये जाने से इलाके के लोग भी हैरान हैं।