ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में सनकी पिता की हैवानियत, दो साल के मासूम को मौत के घाट उतारा; हैरान कर देगी हत्या की वजह

PATNA: राजधानी पटना में एक सनकी पिता की हैवानियत सामने आई है। आरोप पिता ने अपने दो साल के मासूम बच्चे की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे के

पटना में सनकी पिता की हैवानियत, दो साल के मासूम को मौत के घाट उतारा; हैरान कर देगी हत्या की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक सनकी पिता की हैवानियत सामने आई है। आरोप पिता ने अपने दो साल के मासूम बच्चे की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को एक खंडहरनुमा घर में फेंक दिया। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, दुल्हिन बाजार के गिगरा गांव निवाली आरोपी गुलजार की शादी मसौढ़ी के भखरा निवासी नाजिया खातूम के साथ हुई थी। दोनों मसौढ़ी के रहमतगंज में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। गुलजार को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका दूसरे मर्द से संबंध है। इसको लेकर वह आए दिन नाजिया से झगड़ा करता रहता था।


नाजिया ने एक बेटे को जन्म दिया था जबकि दूसरा गर्भ में है। दो साल के बेटे को लेकर गुलजार को शक था कि वह उसका बच्चा नहीं है और इसी शक के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बीते 24 जून को गुलजार और नाजिया अस्पताल गए थे, जहां से गुलजार दो साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया था। दो दिन के बाद जब वह घर आया और पत्नी ने पूछा कि बेटा कहा है तो उसने जवाब दिया कि मार दिया, दूसरा पैदा हो जाएगा।


जिसके बाद नाजिया ने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मृत बच्चे का शव मसौढ़ी नगर मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर के खंडहरनुमा भवन से बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है।