ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में सनकी आशिक ने ले ली युवती की जान, घर में घुसकर किया आग के हवाले

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती की जान ले ली । घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने लड़की पर किरासन तेल छिड़क कर उसे जला दिया

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती की जान ले ली । घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने लड़की पर किरासन तेल छिड़क कर उसे जला दिया । गंभीर रुप से घायल युवती की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इस वारदात के बाद इलाके में दो पक्षों के बीच तनाव है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


जिले के हथिदह थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर गांव से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्यार में असफल होने के बाद युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना आज अहले सुबह की है जब सनकी आशिक युवती के घर में घुस आया। लगभग सुबह तीन बजे के आसपास उसके घऱ में घुसा और लड़की पर किरासन तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया है और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। आनन-फानन में घर वालों ने युवती को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस को जब पूरे मामले की सूचना मिली तो हॉस्पिटल पहुंच कर युवती के शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। वारदात के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का ननिहाल महेन्द्रपुर में है और उसने पड़ोस की लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता