ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में रिश्तों का कत्ल: पोते ने दादा की गोली मारकर की हत्या

PATNA: कहते हैं दादा-पोते का रिश्ता बहुत अटूट होता है। दादा, पोते का पहला मित्र होता है जबकि पोता, दादा का आखिरी मित्र होता है। इन सब के बीच पटना में कलयुगी पोते की करतूत सामने आई

पटना में रिश्तों का कत्ल: पोते ने दादा की गोली मारकर की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कहते हैं दादा-पोते का रिश्ता बहुत अटूट होता है। दादा, पोते का पहला मित्र होता है जबकि पोता, दादा का आखिरी मित्र होता है। इन सब के बीच पटना में कलयुगी पोते की करतूत सामने आई है जिसने दादा-पोता के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। दरअसल एक पोते ने सोये अवस्था में दादा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 


घटना पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हार गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे राजकुमार यादव ने फतुहा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। 


मृतक की पहचान 71 वर्षीय शर्वी यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे राजकुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब  शुरूआती जांच में पता चला कि शर्वी यादव की हत्या रविवार की देर रात करीब 2 बजे हुई थी। जिनकी हत्या पोते नीरज ने की थी।


 जिसके बाद से वो फरार हो गया। उसके अचानक फरार होने पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद छापेमारी कर पोते को गिरफ्तार किया गया। पोते की गिरफ्तारी से परिजन और ग्रामीण भी हैरान है। इलाके में इस घटना की चर्चा जोरशोर से हो रही है। पोते ने दादा को क्यों मारा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।