ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

रिटायर्ड आईजी से महिला ने की लाखों की ठगी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

PATNA : राजधानी पटना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिटायर्ड आईजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से एक महिला ने लाखों रुपए ठग लिए। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि एक मह

रिटायर्ड आईजी से महिला ने की लाखों की ठगी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Editor
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिटायर्ड आईजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से एक महिला ने लाखों रुपए ठग लिए। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के इलाज के बहाने उनसे 77 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ठग ली। रिटायर्ड आईजी की तरफ से 3 जून को महिला के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई गई थी और आखिरकार पुलिस ने मामला सही पाने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रिटायर्ड आईजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव न्यू यारपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं जबकि आरोपी महिला संगीता श्रीवास्तव पटेल नगर के रोड नंबर 2 की रहने वाली। 


रिटायर्ड आईजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की तरफ से पटना के गर्दनीबाग में थाने में केस दर्ज कराया गया था। संगीता और उसके पति के खिलाफ कंप्लेन दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन महिला के पति की मौत कोरोना से अप्रैल महीने में हो गई है। अब इस मामले में संगीता की गिरफ्तारी हुई है और उसे जेल भेज दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ जक्कनपुर थाने में भी एक केस दर्ज है। 


रिटायर्ड आईजी की तरफ से पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक संगीता श्रीवास्तव और उसके पति स्वर्गीय अजीत कुमार दूर के रिश्तेदार हैं। जून 2018 के बाद इन दोनों का प्रदीप श्रीवास्तव के घर आना-जाना शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनके संबंध अच्छे हो गए। जनवरी 2019 के अंतिम हफ्ते में पति-पत्नी उनके घर पर आए और इन्होंने इलाज के लिए पैसे मांगे। अजीत को कैंसर था लिहाजा इलाज के लिए उन्होंने एक करोड़ की रकम मांगी। रिटायर्ड आईजी ने किस्तों में 77 लाख 80 हजार रुपये उन्हें दिए। पति-पत्नी ने अक्टूबर 2019 में पैसे वापस कर देने का भरोसा दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन दोनों की तरफ से 5 चेक दिए गए लेकिन सभी बाउंस हो गए।

टैग्स