ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में पंजाब पुलिस का एक्शन: तीन शातिर बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा, हत्या-लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग आए थे बिहार

PATNA: पटना पहुंची पंजाब पुलिस की टीम ने हत्या और लूट के तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पंजाब के मोगा में स्वर्ण कारोबारी की हत्या करने के बाद उसकी दुक

पटना में पंजाब पुलिस का एक्शन: तीन शातिर बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा, हत्या-लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग आए थे बिहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना पहुंची पंजाब पुलिस की टीम ने हत्या और लूट के तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पंजाब के मोगा में स्वर्ण कारोबारी की हत्या करने के बाद उसकी दुकान से सोना और चांदी के लाखों रुपए के गहने लेकर बिहार भाग आए थे और पटना के बिहटा में छिपे हुए थे। 


दरअसल, पंजाब के मोगा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दुकानदार की हत्या करने के बाद बदमाशों ने करीब 120 ग्राम सोना और दुकानदार की पिस्टल लूटकर वहां से फरार हो गए थे और बिहटा के माधवपुर में छिपे हुए थे। पंजाब और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो पिस्टल और 21 गोलियां बरामद की है।


सहायक पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पटना पुलिस को ये जानकारी दी थी कि बिहटा में तीन अपराधी अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। जिसपर संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो अलग-अलग जगहों से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार बदमाशों में एक लखीसराय का रहने वाला है जबकि दो पंजाब के ही रहने वाले हैं। बिहार के रहने वाले राजवीर के खिलाफ पटना के दानापुर, रूपसपुर और बेउर थाना में भी लूट के मामले दर्ज है। तीनो अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं। पटना के बेउर जेल में तीनों ने लूट की योजना बनाई थी।