ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित घघागली इलाके के एक मकान में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान मकान से लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्

पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित घघागली इलाके के एक मकान में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान मकान से लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त किये गये। पुलिस की इस कार्रवाई से खाजेकला, मच्छरहट्टा और चौक थाना क्षेत्र के पटाखा दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


पटना जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध पटाखा और बिना लाइसेंसी पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पटना सिटी के घघागली मुहल्ले में छापेमारी की गयी। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके हरिमंदिर गली स्थित एक मकान में हुई छापेमारी में तीन लाख रुपए का अवैध पटाखा जब्त किया गया। पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में परमप्रित सिंह को भी गिरफ्तार किया है।


पटना जिला प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से खाजेकला, मच्छरहट्टा और चौक थाना क्षेत्र के पटाखा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने अवैध पटाखा को जब्त कर लिया है वही पटाखा कारोबारी को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया है। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मामले में सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया की दीपावली में अवैध पटाखे को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है इसी क्रम में घघागली में छापेमारी की गयी जहां एक मकान से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया वही पटना कारोबारी परमप्रित सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ जारी है।  पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तारपटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तारपटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

पटनासिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के अवैध पटाखा के साथ कारोबारी गिरफ्तार


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता