ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में पति-पत्नी को चाकू से गोदा, भतीजे ने दिया वारदात को अंजाम

PATNA : इस वक्त राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक दंपति को चाकू से गोदा गया है. पति-पत्नी के ऊपर किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही भतीजे ने ने हमला किया है. पुलिस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक दंपति को चाकू से गोदा गया है. पति-पत्नी के ऊपर किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही भतीजे ने ने हमला किया है. पुलिस इस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपी की धड़पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है.


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. जहां आलमगंज थाना के चैलीटांड़ में अपने ही भतीजे ने चाचा-चाची को चाकू मार दी. दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. चाकू लगने के कारण दोनों पति-पत्नी गंभी रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.


आलमगंज थानाध्यक्ष के मुताबिक वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भतीजे की तलाश जारी है. उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता