ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

पटना में दो नाबालिग बच्चों का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; सड़क पर उतरे लोग

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सोमवार की सुबह-सुबह दो बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चों के शरीर पर जख्म के न

पटना में दो नाबालिग बच्चों का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सोमवार की सुबह-सुबह दो बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चों के शरीर पर जख्म के निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 


घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गर्दनीबाद के सरिस्ताबाद के रहने वाले थे और आपस में पड़ोसी थे। रविवार की शाम से ही दोनों बच्चे लापता थे। दोनों बच्चों का हाथ पैर बांधा हुआ था। दोनों की पहचान 12 साल के विवेक कुमार और 11 साल के प्रत्युष कुमार के रूप में हुई है।


12 साल के मृतक विवेक के पिता का कहना है कि बच्चों की आंखे फोड़ दी गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले दोनों की बेरहमी से पिटाई की और उनकी आंखें फोड़ने के बाद उनके सीने में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।