ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

पटना में बॉस ने प्रेग्नेंट एम्प्लॉई के साथ किया बलात्कार, पुलिसवाले नहीं दर्ज कर रहे FIR

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक प्रेग्नेंट महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पीड़िता ने अपने बॉस के ऊपर रेप रेप का आरो

पटना में बॉस ने प्रेग्नेंट एम्प्लॉई के साथ किया बलात्कार, पुलिसवाले नहीं दर्ज कर रहे FIR
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक प्रेग्नेंट महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पीड़िता ने अपने बॉस के ऊपर रेप रेप का आरोप गया है. इस सनसनीखेज मामले में पटना पुलिस के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं. पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप पटना पुलिस के ऊपर लगाया है.


घटना राजधानी के राजीव नगर थाना इलाके की है. जहां स्कूल के साथ सैनिटाइजर का कारोबार करने वाली कंपनी के बॉस पर एक शादीशुदा महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है. पीड़ित महिला कंपनी में टेलीकॉलर की नौकरी करती है. उसका आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह दो दिन से गांधी मैदान से लेकर महिला थाने का चक्कर लगा रही है. लेकिन उसका आवेदन नहीं लिया गया.


पीड़ित महिला गांधी मैदान थाना इलाके के बाकरगंज की रहने वाली है. उसने बताया कि लॉकडाउन के एक महीने पहले उसकी शादी हुई थी. लॉकडाउन के दौरान पति की नौकरी चली गई. घर में पैसे की कमी होने के कारण वह सैनिटाइजर कंपनी में काम करने लगी. वह वहां टेलीकॉलर है. एक दिन बॉस ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया. महिला ने इसका विरोध किया. लेकिन, नौकरी जाने के डर से वह चुप रही.


इस घटना के बाद उसके बॉस ने 17 सितंबर को शाम को उसे ऑफिस में रोक लिया. इस दौरान उसके साथ फिर जबरदस्ती करने लगा. आरोपी बॉस उसके साथ 3 दिन तक रेप करता रहा. उसने रोते हुए पूरा घटनाक्रम पति को बताया. मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का बॉस निजी स्कूल संचालक भी बताया जा रहा है.


पीड़िता का आरोप है कि गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गई, जहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया. महिला थाने में 2 दिन से दौड़ रही है. पीड़िता ने कहा, महिला थाना पुलिस ने आरोपित को थाने बुलाने की बात कह आवेदन ले लिया गया. लेकिन, प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. वह 22 सितंबर को महिला थाने पहुंची थी. पुलिस ने आरोपित को फोन कर थाने बुलाया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया. मामला नहीं दर्ज करने को लेकर महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है. जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स