ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक पदाधिकारी के घर पर रेड

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां विशेष निगरानी इकाई ने भभुआ नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी की है.

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक पदाधिकारी के घर पर रेड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां विशेष निगरानी इकाई ने भभुआ नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी थोड़ी देर पहले ही छापेमारी शुरू की गई है. मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है. 


बताया जा रहा है कि कैमूर डीएम की जांच रिपोर्ट पर भभुआ नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था. इस बारे में नगर विकास एवं आवास विभाग ने अधिसूचना जारी की थी जिसमें कहा गया था कि तत्कालीन नप ईओ भभुआ वर्तमान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर के विरुद्ध जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं अवैध संपत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित किया गया है. जिला पदाधिकारी कैमूर के जांच प्रतिवेदन के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी को निलंबित किया गया था. 


भभुआ नगर के पूर्व सभापति बजरंग बहादुर सिंह उर्फ मलाई के द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के ऊपर अवैध निकासी एवं अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर शिकायत की गई थी. जिसके बाद तत्कालीन जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के द्वारा एक टीम का गठन कर इस मामले की जांच कराई गई थी. जांच के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के ऊपर आरोप साबित हुआ था. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. 


आज सुबह पटना स्थित अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर विशेष निगरानी इकाई ने छापेमारी की है जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल छापेमारी में कितने की संपत्ति बरामद की गई है, इस बात की अबतक कोई जानकारी नहीं मिली है.