ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, रूपसपुर थाना क्षेत्र में 10 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, 01 जून को भी हुई थी भीषण चोरी

PATNA: पटना के रूपसपुर थाना इलाके में चोरी की घटनाएं इन दिनों बढ गयी है। पुलिस इसे रोक पाने में नाकामयाब साबित हो रही है। अभी हाल ही में मानसरोवर रोड नंबर-9 में भीषण चोरी की घटना ह

पटना में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, रूपसपुर थाना क्षेत्र में 10 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, 01 जून को भी हुई थी भीषण चोरी
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: पटना के रूपसपुर थाना इलाके में चोरी की घटनाएं इन दिनों बढ गयी है। पुलिस इसे रोक पाने में नाकामयाब साबित हो रही है। अभी हाल ही में मानसरोवर रोड नंबर-9 में भीषण चोरी की घटना हुई थी जिसमें 9 लाख की संपत्ति चोर ले उड़े थे। अब एक बार फिर बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर 10 लाख की चोरी कर ली। खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने घरवालों को कमरे में बंद कर दिया फिर आलमीरा में रखे कैश समेत कीमती सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। लगातार हो रही चोरी की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। 


घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के अर्पणा बैंक कॉलोनी रोड नंबर 16 की है। जहां 7 जून की देर रात बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे। उस समय घरवाले कमरे में सोये हुए थे। उनके कमरे को बाहर से बंदकर बदमाशों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घरवालों को जब कुछ शोर सुनाई दी तब वो कमरे से बाहर निकलने लगे लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वो नहीं निकल पाए। बाहर निकलने की कोशिश की तब चोर कहने लगा कि मरने का शौक है तो बोलो दरवाजा खोल देता हूं। चोरों की धमकी सुनकर घरवाले हक्के बक्के रह गये। अब चोर अगला कदम क्या उठाएगा इस बात को लेकर घरवाले परेशान हो गये। लेकिन घर के मालिक ने हिम्मत नहीं हारी वो किसी तरह वेंटिलेटर की तरफ से बाहर निकले और चोर-चोर चिल्लाने लगे। जिसके बाद चोर वहां से भाग गया। 


रात होने के कारण उसे लोग पकड़ नहीं पाए। घर के मालिक ने बताया कि इस घटना की सूचना डायल 112 को दी लेकिन घर पर आई पुलिस की टीम खानापूर्ति करके चली गयी। उन्होंने बताया कि चोरों ने कमरे का सामान तहस-नहस कर दिया। आलमीरा में पौने 5 लाख कैश, कीमती जेवरात, लैपटॉप और घड़ी की चोरी हुई है। सुबह होने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सीसीटीवी फूटेज में 4 चोर बाउंड्री के सहारे घर में घुसते नजर आया है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर दो संदिग्धों को लोगों ने पकड़ा और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। 


पीड़ित ने बताया कि रूपसपुर थाना क्षेत्र में यह इलाका आता है जहां पुलिस की गश्ती नहीं होने का यह परिणाम है कि आए दिन इस इलाके में भीषण चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लोगों ने बताया कि इलाके में खाली जमीन है वहां शाम होते ही गंजेरियों, स्मैंकियरों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। ऐसा लगता है कि पुलिस को भी इन बदमाशों का डर है। जिन दो युवकों को लोगों ने पकड़ा है उसमें संतोष और सुजीत नाम का शख्स शामिल है। संतोष ने बताया कि जिस समय चोरी हो रही थी उस समय वो मकान के नीचे खड़ा था। उसने यह भी कहा कि सुजीत ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि रूपसपुर थाने के थानेदार रणविजय कुमार ने मामले की जांच की बात कही है। कहा कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने आवेदन थाने में दिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 


बता दें कि एक सप्ताह पहले 1 जून को पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के बिरला ओपेन माइंड के पास मानसरोवर रोड नंबर 9 में स्थित एक मकान के दो फ्लैट में भीषण चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित बेकरी संचालक अमन विद्यार्थी के घर में भी बाथरूम का खिड़की तोड़कर चोर घुसे और 9 लाख की चोरी कर ली थी। जिसमें  1 लाख 80 हजार रुपये कैश और 7 लाख का गहना लेकर चोर भागे थे। चोरी 01 जून को दोपहर में की गयी थी जब अमन वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर गये हुए थे और उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। मकान मालिक और दूसरा रेंटर भी नहीं था। पूरा मकान खाली था। मकान में तीन फ्लैट है।  मतदान करने के बाद जब अमन जब पत्नी के साथ बाइक से घर पर आए तो देखा कि मेन दरवाजा पर ताला लटका हुआ है लेकिन गेट अंदर से बंद है। 


जब अंदर झांककर देखा तो ग्राउंड फ्लोर का दरवाजा टूटा हुआ था और पीड़ित अमन के कमरे में आलमीरा से 1 लाख 80 हजार रुपए कैश, 7 लाख के कीमती सोने के गहने, शादी का बर्तन सब चोर अपने साथ ले गये। आलमीरा में कुछ नहीं बचा। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी लेकिन अभी तक ना तो कैश की बरामदगी हुई और ना ही स्वर्णाभूषण और कांसे के बर्तन की बरामदगी हो पाई। यहां तक की अपराधी भी नहीं पकड़े गये हैं। दिन पर दिन रूपसपुर थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। 

पटना में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, रूपसपुर थाना क्षेत्र में 10 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, 01 जून को भी हुई थी भीषण चोरी

पटना में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, रूपसपुर थाना क्षेत्र में 10 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, 01 जून को भी हुई थी भीषण चोरी