ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटना में हैवानियत की हद, बेटी पैदा करने पर महिला को जिंदा जलाया

PATNA: राजधानी पटना में महिला को जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जला दिया गया है. घटना पंडारक प्रखंड के कोन्दी गांव की है. <

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में महिला को जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जला दिया गया है. घटना पंडारक प्रखंड के कोन्दी गांव की है. 

बताया जा रहा है कि महिला ने शिवकुमार नाम के शख्स से साल 2017 में लव मैरिज की थी. शादी के बाद से रितू से दहेज में कार और पैसे की मांग की जाने लगी. दहेज नहीं देने पर ससुराल वाले पीड़िता के साथ मारपीट भी करते थे. कुछ दिन पहले ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया. जिसके बाद से ससुरालवाले उसे दिन-रात टॉर्चर करने लगे. 

गुरुवार की सुबह ससुराल वालों ने महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी. फिर केरोसिन छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया. घायल महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. वहीं इस मामले में पति समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




टैग्स