ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

पटना में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती देकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक महिला क

पटना में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती देकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक महिला को गोली माकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुई महिला की पहचान जमालपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई है। आपसी रंजिश को लेकर महिला को गोली मारने की बात सामने आ रही है। घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।


घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। नौबतपुर थाना अध्यक्ष ने बताया गया कि जमालपुर में लालसा देवी को जमीन पर से बालू हटाने के विवाद के कारण उसके चचेरा ससुर श्यामदेव सिंह, भतीजा जयराम कुमार ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता